
राजनांदगांव – शहर के कंचनबाग इलाके में स्थित एक कबाड़ी दुकान में सुबह उस समय हड़कंप मचा गया, जब एक हार्वेस्टर वाहन पलटकर गिर गया। जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल है। घटना की सूचना पर पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। घटना की खबर से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है।

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत शहर के कंचनबाग क्षेत्र में स्थित हसन कबाड़ी के दुकान परिसर में खड़ी हार्वेस्टर के ऊपर एक व्यक्ति अरूण कुमार कंवर 35 वर्ष शिवनाथ कालोनी लखोली निवासी चढ़ा हुआ था। वहीं नीचे अल्फाज अहमद 54 वर्ष निवासी राका बेमेतरा था। इस दौरान अचानक हार्वेस्टर पलट गई।
क्षेत्र में फैली सनसनी
सुबह लगभग 10 बजे हुए इस घटना में हार्वेस्टर के नीचे अल्फाज अहमद दब गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार इस घटना में अरुण कुमार कंवर घायल हुआ है। जिसका इलाज कराया गया है। इधर इस घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम किया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। उक्त घटना की खबर जैसे ही आसपास के लोगों को हुई क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।









































