back to top

राजनांदगांव : कमला कालेज के सामने निर्मित मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना की दुकानों में चयनित होने पर पात्र हितग्राहियों ने महापौर हेमा देशमुख का किया आभार…

राजनांदगांव 11 सितम्बर। मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत कमला कालेज के पास निर्मित दुकानों के आबंटन सूची में नाम चयनित होने पर चयनित हितग्राहियों ने महापौर निवास रामाधीन मार्ग पहुॅचकर महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख का आभार व्यक्ति किया। हितग्राहियों ने आभार व्यक्त करते हुये कहा कि कोरोना के कारण काम धन्धे बंद होने पर आर्थिक समस्या आ गयी थी। इस विषम परिस्थित में आपने हम लोगों को दुकान देने की पहल की इसके लिये हम आपका हृदय से आभार व्यक्त करते है। इस अवसर पर उपस्थित राजस्व विभाग के चेयरमेन श्री विनय झा एवं स्वास्थ्य विभाग के चेयरमेन श्री गणेश पवार का भी पुष्पगुच्छ भेट कर आभार व्यक्त किया।


महापौर श्रीमती हेमा देशमुख ने कहा कि शासन की योजना का लाभ पात्र एवं जरूरतमद लोगों को मिले ये हमारी सोच है और इसी के आधार पर पूरी पादर्शिता के साथ पात्र हितग्राहियो को दुकान का आबंटन की प्रक्रिया की गयी। इसी प्रकार मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी की सोच अनुसार नागरिकों को सभी योजना का लाभ दिया जायेगा।

Advertisements

You cannot copy content of this page