back to top

राजनांदगांव: करण कुमार बाल्मिक द्वारा आत्महत्या किए जाने की दण्डाधिकारी जांच…

राजनांदगांव 18 जून 2021। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी तारन प्रकाश सिन्हा ने खैरागढ़ थाने में दर्ज अपराध के पूछताछ के बाद करण कुमार बाल्मिक द्वारा आत्महत्या किए जाने संबंधी घटना की दण्डाधिकारी जांच के लिए आदेश जारी किया है। इसके जांच के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व खैरागढ़ लवकेश धु्रव को जांच अधिकारी नियुक्त किया है।  

Advertisements

करण कुमार बाल्मिक की मृत्यु किन परिस्थितियों में हुई, पोस्ट मार्टम एवं उससे अन्य जुड़ी जांच की प्रक्रिया में क्या तथ्य पाये गए, मृतक की आत्महत्या के लिए कौन उत्तरदायी है और भविष्य में ऐसी घटनाओं पर नियंत्रण रखने के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं।

इस प्रकरण से संबंधित अन्य बिन्दु जिन्हें जांच अधिकारी अपने प्रतिवेदन में शामिल करना चाहें। जांच अधिकारी इस संबंध में जांच पूर्ण कर अपना प्रतिवेदन यथाशीघ्र इस कार्यालय को प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।

Advertisements

You cannot copy content of this page