back to top

राजनांदगांव : करदाताओं की सुविधा के लिये 16 जनवरी से 19 जनवरी तक वार्डो में राजस्व शिविर…

वित्तीय वर्ष समाप्ति की ओर, राजस्व वसूली हेतु अभियान

Advertisements

राजनांदगांव 15 जनवरी। इस वित्तीय वर्ष में शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य के विरूद्ध राजस्व वसूली हेतु नगर निगम द्वारा सुनियोजित अभियान चलाया जा रहा है। निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने बकाया राजस्व वसूली के लिये वार्ड प्रभारियों के साथ-साथ पूरी राजस्व टीम को वार्डवार शिविर के संबंध में कार्यक्रम निर्धारित कर लक्ष्य के अनुरूप वसूली कार्य सम्पादित करने के निर्देश दिये हैं। शिविर में करदाता अपने मोबाईल से क्यू.आर. कोड के माध्यम से करों का भुगतान कर सकते है। राजस्व शिविर के प्रभारी अधिकारी उपायुक्त श्री मोबिन अली रहेंगे।


निगम आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने राजस्व वसूली कार्यक्रम की जानकारी देते हुये बताया कि वर्तमान में नगर निगम की राजस्व वसूली शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप नहीं है। लक्ष्य के अनुरूप वसूली हेतु 23 वार्डो में प्रातः 10ः00 बजे से 4ः00 बजे तक 16 जनवरी से 19 जनवरी तक प्रतिदिन वार्डों में चलाये जाने वाले इस अभियान के लिये अधिकारियों व कर्मचारियों को राजस्व वसूली का दायित्व सौपा गया है।

उन्होनंे बताया कि शासन लक्ष्य के अनुरूप वसूली हेतु वार्डो में शिविर आयोजित की जा रही है। शिविर में सम्पत्तिकर के साथ साथ जलकर, समेकितकर,दुकान किराया/लायसेन्स/गुमटी एवं अन्य बकाया की वसूली की जावेंगी।
निगम आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने बताया कि शिविर दिनांक 16 जनवरी से 19 जनवरी तक वार्ड नं. 1 व वार्ड नं. 2 के लिये कर्मा भवन बजरंगपुर नवागांव मंे,

वार्ड नं. 9 व 10 के लिये शंकरपुर प्राथमिक शाला में, वार्ड नं. 12 व 13 के लिये सामुदायिक भवन गौरी नगर में, वार्ड नं. 16,17,18 व 19 के लिये केनरा बैक के सामने ममता नगर में, वार्ड नं. 20 के लिये प्राथमिक शाला पेण्ड्री में, वार्ड नं. 24,25 एवं 26 के लिये पुत्रीशाला में, वार्ड नं. 31,32,33,35 व 36 के लिये लखोली स्कूल शासकीय प्राथमिक शाला में तथा वार्ड नं. 40,41,47 व 48 के लिये इंदिरा नगर पानी टंकी में प्रातः 10ः00 से 4ः00 बजे तक शिविर का आयोजन किया गया है।


आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने कहा कि उपरोक्त शिविर स्थलों में किसी भी वार्ड के करदाता अपनी पुरानी भुगतान रसीद दिखाकर अपने बकाया करों का भुगतान कर सकते है। साथ ही ऑन लाईन भुगतान की भी सुविधा दी जा रही है,जिसके तहत करदाता अपने मोबाईल से क्यू.आर. कोड के माध्यम से करों का भुगतान कर सकते है। उन्होंने सभी नागरिकों से नगर निगम द्वारा आयोजित वार्ड शिविर में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपने बकाया करों का भुगतान कर नगर विकास में सहभागी बनने की अपील की है।

Advertisements

You cannot copy content of this page