back to top

राजनांदगांव : कर्मा जंयती कार्यक्रम ग्राम जरहामहका में शामिल हुई जिला पंचायत अध्यक्ष किरण रविन्द्र वैष्णव… 

राजनांदगांव , छुरिया जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ग्राम जरहामहका में आयोजित कर्मा जंयती कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। सर्वप्रथम पूजा अर्चना कर कृष्ण भगवान को खिचड़ी खिलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। श्रीमती किरण वैष्णव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मां कर्मादेवी भगवान की महान भक्त थीं, इसलिए श्रीकृष्ण ने उन्हें साक्षात दर्शन दिए थे। तब माता ने अपने सामने बैठकर भगवान श्रीकृष्ण को खिचड़ी खिलाई थी। आज कर्मा जंयती के अवसर पर इस दिन मां कर्मादेवी का पूजन-अर्चन अनिवार्य रूप से करने खिचड़ी का भोग लगाकर प्रसाद बांटने की मान्यता है।

Advertisements

साथ ही इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे  जनपद पंचायत छुरिया अध्यक्ष संजय सिन्हा ने भी संबोधित करते हुए कहा कि साहू समाज की आराध्य देवी कर्मादेवी सेवा, त्याग और भक्ति समर्पण की देवी हैं। कर्माबाई की गौरव गाथा जनमानस में श्रद्धा तथा भक्तिभाव से वर्षों से चली आ रही है। मां कर्मादेवी का जन्म पापमोचनी एकादशी के दिन उत्तरप्रदेश के झांसी नगर में चैत्र कृष्ण पक्ष की एकादशी को हुआ था।

मां कर्मा को जितना भी समय मिलता था, वह समय वे भगवान श्रीकृष्ण के भजन-पूजन व ध्यान आदि में लगाती थीं। इस अवसर पर राजेश्वर धुर्वे, मन्नूलाल संरपच, धनश्याम साहु, नंदकुमार अध्यक्ष साहु समाज, कृष्णा राम साहू, सीताराम साहु, प्रकाश सेन,ईसर साहु, युवराज साहु, शत्रुघ्न साहु,बेनीराम, लेखराम साहू,बंसती बाई,पेमिन बाई, अनुसुइया बाई, गंगा बाई समेत समाज के पदाधिकारीगण व ग्रामवासिय उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page