back to top

राजनांदगांव : कलेक्टर अंबागढ़ चौकी सुदूर वनांचल क्षेत्र के ग्राम सिंघाभेंडी के राजस्व शिविर में ग्रामवासियों से हुए रूबरू, ग्रामवासियों से चर्चा कर समस्याओं की ली जानकारी, अधिकारियों को त्वरित निराकरण करने के दिए निर्देश…

राजनांदगांव 09 मार्च 2022। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा अंबागढ़ चौकी विकासखंड के सुदूर वनांचल गांव सिंघाभेंड़ी के राजस्व शिविर में पहुंचे। उन्होंने शिविर में गांव वालों से चर्चा कर राजस्व सहित अन्य समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ग्रामवासियों को गांव में ही सुविधा उपलब्ध कराने शिविर लगाया गया है।

Advertisements

इस दौरान वहां उपस्थित ग्रामवासियों से चर्चा कर नामांतरण, बंटवारा, फौती दुरूस्ती के बारे में पूछा। साथ ही गांव में पटवारी की उपस्थिति, मनरेगा के कार्य सहित अन्य कार्यों के बारे में जानकारी ली। ग्रामवासियों ने पानी की समस्या के बारे में बताया। कलेक्टर ने कहा कि शासन की हर घर नल योजना के तहत सभी घरों में नल कनेक्शन किया जाएगा।

कलेक्टर सिन्हा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से गांव में कुपोषित बच्चे और एनीमिक माताओं की जानकारी ली। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने बताया कि गांव में दो कुपोषित बच्चे है। कलेक्टर ने शिविर में स्वास्थ्य विभाग के स्टाल में उपस्थित डॉक्टर को बच्चे की जांच कर उचित देखभाल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जांच के बाद दवाईयां सहित उचित देखभाल की सलाह दी जाए। साथ ही लगातार हेल्थ चेकअप कर मॉनिटरिंग करें।

कुपोषण दूर करने के लिए पौष्टिक भोजन और अतिरिक्त आहार खिलाई जाए। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को उचित देखभाल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गांव के एनीमिक माताओं और किशोरियों की स्वास्थ्य जांच जरूर करें। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ लोकेश चंद्राकर, एसडीएम ललितादित्य नीलम, जनपद सीईओ मोहला भानुप्रताप चुरेन्द्र सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page