back to top

राजनांदगांव : कलेक्टर ने सुदूर वनांचल ग्राम बोगाटोला और सिंघाभेंड़ी गौठान का किया निरीक्षण, गौठान में आर्थिक गतिविधियां बढ़ाने के दिए निर्देश…

राजनांदगांव 09 मार्च 2022। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा शासन की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी योजना के तहत गौठानों में स्वसहायता समूह की महिलाओं के आजीविका बढ़ाने लगातार निरीक्षण कर रहे हैं।

Advertisements

इसी कड़ी में कलेक्टर सिन्हा अंबागढ़ चौकी विकासखंड के सुदूर वनांचल क्षेत्र के गौठानों का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम बोगाटोला और सिंघाभेंड़ी के गौठान में स्वसहायता समूह की महिलाओं से चर्चा कर आर्थिक गतिविधियों की जानकारी ली। महिलाओं ने बताया कि बाड़ी में प्याज, टमाटर, बैगन लगाए गए हैं। जिसे विक्रय कर आमदनी हुई है। कलेक्टर ने महिला समूह के आय बढ़ाने के लिए मुर्गीपालन, बकरी पालन जैसे गतिविधि संचालित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने बाड़ी में केला और पपीता के पेड़ लगाने कहा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि स्वसहायता समूह के महिलाओं की आय बढ़ाने की दिशा में कार्य करें। इस दौरान उन्होंने वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन और विक्रय की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि गौठान में वर्मी कम्पोस्ट का निर्माण लगातार होना चाहिए। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ लोकेश चंद्राकर, एसडीएम ललितादित्य नीलम, जनपद सीईओ मोहला भानुप्रताप चुरेन्द्र सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page