back to top

राजनांदगांव : कलेक्टर के निर्देश पर दिग्विजय स्टेडियम के निर्माण कार्यों में आई गति…

अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में साफ-सफाई एवं मेंटेनेन्स का कार्य प्रगति पर

Advertisements

राजनांदगांव कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश के बाद दिग्विजय स्टेडियम में निर्माण कार्यों की गति आई है। दिग्विजय स्टेडियम समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार स्टेडियम के शेष कार्यों को समय पर शीघ्रता से पूर्ण कर लिया जाएगा। कलेक्टर ने दिग्विजय स्टेडियम के निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग एवं संबंधित एजेंसी को तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए थे।

स्टेडियम के चारों ओर सुरक्षा के दृष्टिकोण से बाउंड्रीवाल बनया जा रहा है। प्रकाश की व्यवस्था कर ली गई है। जिसके कारण निर्माण एवं मरम्मत कार्यों में उल्लेखनीय प्रगति नजर आ रही है। उम्मीद है कि कार्य समय पर पूर्ण कर लिया जाएगा। इसी तरह कलेक्टर के निर्देश के बाद अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में साफ-सफाई एवं मेंटेनेन्स का कार्य प्रगति पर है।

Advertisements

You cannot copy content of this page