back to top

राजनांदगांव : कलेक्टर के निर्देश पर स्वास्थ्य जांच एवं उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची ग्राम खपरीखुर्द…

कलेक्टर के निर्देश पर स्वास्थ्य जांच एवं उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची ग्राम खपरीखुर्द
-ग्रामीणों का स्वास्थ्य अभी अच्छा
राजनांदगांव 03 अगस्त 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम खपरीखुर्द में कुछ ग्रामीणों के स्वस्थ्य ठीक नहीं होने तथा डायरिया की सूचना मिलने पर तत्काल संज्ञान लेते हुए उनके स्वास्थ्य जांच एवं उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए।

Advertisements

एसडीएम श्री अतुल विश्वकर्मा ने बताया कि ग्रामीणों के इलाज के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ग्राम पहुंच गई है और उनकी स्वास्थ्य जांच की जा रही है। सभी का स्वास्थ्य अभी अच्छा है। उन्होंने बताया कि पानी के परीक्षण के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की टीम भी वहाँ पहुँच गई है।

Advertisements

You cannot copy content of this page