back to top

राजनांदगांव : डायरिया से पीड़ित मरीजों की सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा घर घर जाकर किया जा रहा सर्वे…

डायरिया से पीड़ित मरीजों की सूचना मिलने पर
स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा घर-घर जाकर किया जा रहा सर्वे

दवाई वितरण कर स्वास्थ्य परामर्श दिया जा रहा

राजनांदगांव 03 अगस्त 2024। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम खपरीखुर्द में दस्त के प्रकरणों की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा घर-घर जाकर सर्वे किया गया तथा डायरिया से पीड़ित मरीजों को दवाई वितरण कर स्वास्थ्य परामर्श दिया गया। विभागीय टीम द्वारा सूचना तंत्र को मजबूत करते हुए निगरानी की जा रही है l

ग्राम मे डायरिया की सूचना मिलते ही जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. तुलावी एवं स्वास्थ्य विभागीय टीम ने तुरंत ग्राम पहुंचकर ग्रामीणों के स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना एवं सर्वे टीम को आवश्यक निर्देश दिये l मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने सभी रैपिड टीम को 24 घंटे अलर्ट रहने एवं विभागीय टीम को सूचना मिलते ही त्वरित उपचार उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए है।

आम जनता को स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने एवं शुद्ध पेयजल लेने की अपील की गई है। मौसमी बीमारी अथवा उल्टी-दस्त के प्रकरण आने पर तत्काल इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दे l सभी मैदानी कार्यकर्ताओं द्वारा निरंतर ग्राम भ्रमण तथा आवश्यक दवाइयों की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है l

Advertisements

You cannot copy content of this page