back to top

राजनांदगांव : कलेक्टर जनदर्शन में यशोदा यादव का बना तत्काल राशन कार्ड…

राजनांदगांव 13 दिसम्बर 2021। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज जनदर्शन में जिलेभर से आए जनसामान्य की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। जिससे लोगों को राहत मिली। समस्याओं और शिकायतों के निराकरण के लिए जनसामान्य दूरस्थ अंचलों से भी आए थे।

Advertisements

इस अवसर पर कुटुम्ब न्यायालय के न्यायाधीश शैलेश कुमार केतारप उपस्थित थे। डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम माथलडबरी से आयी श्रीमती यशोदा बाई यादव ने बताया कि उन्होंने राशन कार्ड बनाने के लिए कलेक्टर जनदर्शन में आवेदन दिया। कलेक्टर ने तत्काल खाद्य विभाग के अधिकारी को राशन कार्ड बनाने के निर्देश दिए। श्रीमती यशोदा बाई को तत्काल राशन कार्ड बनाकर उपलब्ध कराया गया। उन्होंने बताया कि वे रोजी-मजदूरी करके अपना और अपने परिवार का भरण-पोषण करती है।

आज कलेक्टर जनदर्शन में आवेदन देने से तत्काल राशन कार्ड बनाया गया। इससे राशन की चिंता दूरी हुई। उन्होंने इसके लिए कलेक्टर को धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि उनके पास जमीन नहीं है। शासन की राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन किसान न्याय योजना के तहत आवेदन किया है। जिससे प्रतिवर्ष 6 हजार रूपए की राशि मिलेगी। शासन की यह योजना भूमिहीन किसानों के लिए बहुत अच्छी है।

Advertisements

You cannot copy content of this page