back to top

राजनांदगांव : कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे पहुँचे पार्रीकला एक आवास एक   सोख्ता के तहत सोख्ता गड्ढा का निर्माण कराया गया…

जिला व विकासखंड राजनांदगांव:-मोर गाँव मोर पानी अभियान अंतर्गत् आज दिनांक 24.06.2025 को ग्राम पंचायत-पार्रीकला में आदरणीय कलेक्टर महोदय श्री डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे,मुख्य कार्यपालन अधिकारी महोदया सुश्री सुरुचि सिंह,माननीय जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा रमेश चन्द्राकर,जनप्रतिनिधि श्री रमेश चन्द्राकर, ग्राम सरपंच,पंचगण एवं ग्राम प्रमुखों के श्रमदान से वर्ष 2024-25 अंतर्गत् प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के  स्वीकृत हितग्राही श्रीमती निर्मला  बाई/टीकम मरकाम के आवास में “एक आवास एक सोख्ता” के तहत ‘सोख्ता गड्ढा’ का निर्माण कराया गया एवं उक्त हितग्राही के आवास में फलदार वृक्ष का रोपण भी किया गया।

Advertisements

प्रशासनिक स्तर से मुख्य कार्यपालन अधिकारी,जनपद पंचायत राजनांदगांव, जिला समन्वयक,बी.पी.एम.-NRLM,आवास नोडल अधिकारी, तकनीकी सहायक आवास, सचिव , ग्राम रोजगार सहायक एवं आवास मित्र उपस्थित रहे।

Advertisements

You cannot copy content of this page