
राजनांदगांव डोंगरगढ़। शहर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए डोंगरगढ़ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में अलग-अलग स्थानों पर विवाद, गाली-गलौज एवं हुज्जतबाजी कर अशांति फैलाने वाले तीन व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 5 नवंबर को सावन बाघमारे (34 वर्ष), सुदेश तांडेकर (43 वर्ष) एवं फनेश्वर कुमार जोशी (34 वर्ष) द्वारा अलग-अलग स्थानों पर वाद-विवाद एवं गाली-गलौज कर मारपीट पर उतारू होकर अशांति का माहौल बनाया जा रहा था।

सूचना मिलने पर डोंगरगढ़ पुलिस ने तीनों के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय एसडीएम न्यायालय के समक्ष पेश किया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के दिशा-निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी केशरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में की गई।
थाना प्रभारी रामेश्वर प्रसाद देशमुख के नेतृत्व में पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री, सट्टा गतिविधियों, संदिग्ध व्यक्तियों एवं अन्य असामाजिक तत्वों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
पुलिस द्वारा क्षेत्र में गश्त, पेट्रोलिंग, नाकाबंदी के साथ होटल एवं ढाबों की जांच भी की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शांति व्यवस्था भंग करने एवं अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।










































