back to top

राजनांदगांव : कलेक्टर ने आपदा प्रभावितों के लिए 39 लाख 4 हजार 580 रूपए की सहायता राशि जारी की…


राजनांदगांव – कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत छुईखदान, डोंगरगढ़, मानपुर, डोंगरगांव, राजनांदगांव, अंबागढ़ चौकी तथा खैरागढ़ तहसील के आपदा प्रभावितों के लिए सहायता अनुदान राशि 39 लाख 4 हजार 580 रूपए जारी किया है। छुईखदान तहसील को अतिवृष्टि से 3 कच्चा मकान आंशिक क्षति होने पर 9 हजार 600 रूपए, अतिवृष्टि से 3 कच्चा मकान पूर्णत: क्षति होने पर 75 हजार रूपए, अतिवृष्टि से 6 पशुकोठा क्षति होने पर 9 हजार रूपए, कीट प्रकोप से धान फसल क्षति होने पर 37 हजार 907, अतिवृष्टि से धान, सोयाबीन फसल क्षति होने पर 46 हजार 911 रूपए, आग से 1 ट्रेक्टर एवं थ्रेसरमीशन क्षति होने पर 10 हजार रूपए, आग से पशुगृह क्षति होने पर 1500 रूपए, आग से 6 धान खरही क्षति होने पर 57 हजार 208 रूपए की सहायता राशि जारी किया गया है।

Advertisements

इसी तरह डोंगरगढ़ तहसील को एक व्यक्ति के जलाशय के गहरे पानी में डुबने से जनहानि होने पर 4 लाख रूपए, मानपुर तहसील को सर्पदंश से 2 लोगों की मृत्यु होने पर 4-4 लाख रूपए एवं डबरी में एक व्यक्ति के डूबने से मृत्यु होने पर 4 लाख रूपए, डोंगरगांव तहसील को आग से एक व्यक्ति की मृत्यु होने पर 4 लाख रूपए, राजनांदगांव तहसील को आग से एक व्यक्ति की मृत्यु होने पर 4 लाख रूपए और आग से 2 धान खरही क्षति होने पर 16 हजार 164 रूपए, अंबागढ़ तहसील को अतिवृष्टि, आंधीतूफान से 3 मकान की आंशिक क्षति होने पर 9 हजार 600 रूपए, अतिवृष्टि से पशुगृह क्षति होने पर 1500 रूपए, अतिवृष्टि से 3 धान फसल क्षति होने पर 30 हजार 190 रूपए तथा खैरागढ़ तहसील को सर्पदंश से 2 लोगों की मृत्यु होने पर 4-4 लाख रूपए एवं मधुमक्खी काटने से एक व्यक्ति की मृत्यु होने पर 4 लाख रूपए तथा आग से एक व्यक्ति की मृत्यु होने पर 4 लाख रूपए की सहायता राशि जारी किया गया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page