back to top

राजनांदगांव: कलेक्टर ने आतंकवाद विरोधी दिवस पर अधिकारियों-कर्मचारियों को शपथ दिलाई…

राजनांदगांव 21 मई 2021। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि और आतंकवाद विरोधी दिवस पर कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने आज कलेक्टोरेट में सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए अधिकारियों-कर्मचारियों को मानव जाति के सभी वर्गो के बीच शांति, सामाजिक सद्भाव एवं सुझबूझ कायम करने और मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली तथा विघटनकारी शक्तियों से लडऩे की शपथ दिलाई।

Advertisements

अधिकारियों-कर्मचारियों ने शपथ में कहा कि हम भारतवासी अपने देश की अंहिसा एवं सहनशीलता की परम्परा में दृढ़ विश्वास रखने तथा सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने, मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शांति, सामाजिक सद्भाव तथा सूझबूझ कायम करने और मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली तथा विघटनकारी शक्तियों से लडऩे की शपथ ली।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय सहित कलेक्टोरेट परिसर स्थित विभिन्न विभागों के जिला कार्यालयों के अधिकारी-कर्मचारी  शामिल हुए।

Advertisements

You cannot copy content of this page