back to top

राजनांदगांव: कलेक्टर ने कुम्हारवाड़ा गौठान का किया निरीक्षण, वर्मी कम्पोस्ट क्रय के लिए किसानों को करें प्रेरित – कलेक्टर…

राजनांदगांव 21 मई 2021। कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने छुईखदान विकासखंड के ग्राम कुम्हारवाड़ा के गौठान का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने गौठान में गोधन न्याय योजना के तहत निर्माण किए जा रहे वर्मी टैंक में वर्मी कम्पोस्ट प्रक्रिया का अवलोकन किया।

उन्होंने कहा कि वर्मी टैंक में छाया के लिए शेड निर्माण कराएं। वर्मी कम्पोस्ट का निर्माण पूर्ण गुणवत्ता से करें। उन्होंने निरीक्षण के दौरान स्वसहायता समूह की महिलाओं से चर्चा की। समूह के सदस्यों ने बताया कि 103 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट का निर्माण किया जा चुका है।

कलेक्टर वर्मा ने सीईओ जनपद प्रकाशचंद तारम को निर्देश दिए कि निर्माण किए गए वर्मी कम्पोस्ट का विक्रय जल्द ही करें। उन्होंने कहा कि खेती-किसानी का दिन प्रारंभ हो गया है। किसानों को वर्मी कम्पोस्ट क्रय करने के लिए पे्रेरित करें। वर्मी कम्पोस्ट के विक्रय होने से महिला स्वसहायता समूह के सदस्यों को आय मिलेगा। वहीं गौठान समितियों को लाभ प्राप्त होगा।

गोबर क्रय करने और उसका वर्मी कम्पोस्ट निर्माण कर विक्रय कर प्राप्त आमदनी से गौठान आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ेगा। इस अवसर पर एसडीएम छुईखदान लवकेश धु्रव, कार्यपालन अभियंता प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना क्रमांक 1 ज्ञानेन्द्र कश्यप सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page