back to top

राजनांदगांव: कलेक्टर ने इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ की कुलपति पद्मश्री डॉ. ममता चंद्राकर से की सौजन्य भेंट….

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल को अपनी अनोखी चित्रकारी से सजाएंगे खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय के विद्यार्थी

Advertisements

कलेक्टर ने समृद्ध संग्रहालय का किया अवलोकन

राजनांदगांव – कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ की कुलपति पद्मश्री डॉ. ममता चंद्राकर से सौजन्य भेंट की। कलेक्टर को कुलपति डॉ. चंद्राकर ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों की बनाई पेंटिंग भेंट की।

कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि विश्वविख्यात प्रतिष्ठित इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय ने देश की अमूल्य संगीत एवं कला का संरक्षण एवं संवर्धन किया है। कलेक्टर ने कहा कि स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट है। उन्होंने कुलपति से आग्रह किया कि खैरागढ़ विश्वविद्यालय के चित्रकला के विद्यार्थी अपनी अनोखी चित्रकारी से स्कूल को सजाये तो यह एक बेहतरीन पहल होगी। कुलपति ने उनके आग्रह पर सहमति जताई। उन्होंने कहा कि खैरागढ़ विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों की चित्रकला स्कूल में प्रतीक के रूप में चिन्हित रहेगी।

कलेक्टर श्री सिन्हा ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय परिसर का भ्रमण किया। उन्होंने दरबार हाल, भरतनाट्यम विभाग, क्राफ्ट एण्ड डिजायन विभाग का अवलोकन किया। परिसर में देश की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर सहेजे गए हैं। कलेक्टर ने समृद्ध संग्रहालय का अवलोकन किया। संग्रहालय में सिन्धुघाटी की सभ्यता, भारतीय मूर्तिकला, प्राचीन भारतीय मुद्राएं, ताला के रूद्रशिव प्रतिमा, सप्त मातृकाएं एवं गण है।

लोकचित्र वीथिका में लोक एवं जनजातीय चित्रकारों ने लोक जीवन, रीति रिवाज, परम्पराएं, वेशभूषा, केनवास पर उकेरे गये हैं। यहां वाद्ययंत्रों की श्रृंखला है, जिसमें वीणा, तबला, डफ, वायलिन, सारंगी, सरोद, संरक्षित किए गए हैं। शाक्त प्रतिमाएं, जैन प्रतिमाएं, शैव प्रतिमाएं, वैष्णव प्रतिमाएं रखी गई हैं। इस अवसर पर एसडीएम लवकेश धु्रव, रजिस्ट्रार प्रोफेसर आईडी तिवारी, डॉ. योगेन्द्र चौबे, जनपद सीईओ रोशनी भगत, तहसीलदार प्रीतम साहू एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page