back to top

राजनांदगांव : कलेक्टर ने कमिशनिंग कार्य का किया अवलोकन…

विधानसभा निर्वाचन 2023
– ईव्हीएम एवं वीवीपेट मशीनों का कमिशनिंग कार्य शुरू
राजनांदगांव 27 अक्टूबर 2023। विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में उपयोग होने वाले ईव्हीएम एवं वीवीपेट मशीन का कमिशनिंग आज छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाऊसिंग कार्पोरेशन बसंतपुर राजनांदगांव के स्ट्रांग रूम में प्रारंभ कर दिया गया है।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डोमन सिंह ने आज छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाऊसिंग कार्पोरेशन बसंतपुर राजनांदगांव के स्ट्रांग रूम पहुंचकर कमिशनिंग कार्य का निरीक्षण किया। विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु मतदान दलों के लिए इव्हीएम एवं वीवीपेट मशीन का कमिशनिंग कार्य तेजी से पूरा किया जा रहा है।

इसके लिए प्रशिक्षित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा कार्य किया जा रहा है। आगामी 7 नवम्बर 2023 को होने वाले मतदान के लिए उपयोग होने वाली मशीनों के विधानसभावार सिलिंग का कार्य पूरा किया जा रहा है।

इस दौरान अपर कलेक्टर एवं रिटर्निंग अधिकारी खुज्जी श्रीमती इंदिरा नवीन प्रताप सिंह तोमर, एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी राजनांदगांव श्री अरूण वर्मा, एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी डोंगरगढ़ श्री गिरिश रामटेके, एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी डोंगरगांव श्री अश्वन पुसाम सहित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page