back to top

राजनांदगांव : कलेक्टर ने किया कृषि विज्ञान केन्द्र सोमनी का भ्रमण…

– कृषक संगोष्ठी में मक्के की खेती के लाभ के बारे में बताया

Advertisements
राजनांदगांव 29  फरवरी 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने कृषि विज्ञान केन्द्र सुरगी का भ्रमण किया। कलेक्टर ने भ्रमण के दौरान केन्द्र में संचालित डेयरी, बकरी पालन, मछली पालन, मुर्गी पालन, मशरूम उत्पादन, बीज प्रसंस्करण इकाई एवं रबी 2024 में बीजोत्पादन कार्यक्रम का विस्तारपूर्वक जानकारी ली। 

कलेक्टर श्री अग्रवाल केन्द्र में आयोजित कृषि मेला सह कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कृषकों को ग्रीष्मकालीन धान की फसल के स्थान पर मक्के की खेती से होने वाले लाभ के बारे में बताया। 

वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं केन्द्र प्रमुख डॉ. गुंजन झा ने संस्था में किए जा रहे क्रियाकलापों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान केन्द्र के वैज्ञानिक श्रीमती अंजली घृतलहरे, डॉ. अतुल डांगे, श्री मनीष कुमार, श्रीमती सुरभि जैन, डॉ. योगेन्द्र श्रीवास एवं फार्म मैनेजर श्री आशीष गौरव शुक्ला, श्री जितेन्द्र मेश्राम एवं अन्य कर्मचारी व बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित थे।
Advertisements

You cannot copy content of this page