back to top

राजनांदगांव : कलेक्टर ने गंडई के नायब तहसीलदार की शिकायत पर जिला मुख्यालय में किया अटैच….

  • ग्राम भाजीडोंगरी के सचिव श्री मोहित नेताम की शिकायत पर उनको तत्काल हटाया गया
  • कलेक्टर नक्सल प्रभावित ग्राम साल्हेवारा में रात्रि विश्राम कर ले रहे विकास कार्यों का जायजा
  • ग्राम साल्हेवारा एवं ग्राम नचनिया में लगाई रात्रि जनचौपाल, दी शासकीय योजनाओं की जानकारी

राजनांदगांव कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने छुईखदान विकासखंड में विकासखंड अधिकारियों की बैठक ली। गौरतलब है कि कलेक्टर श्री सिन्हा छुईखदान विकासखंड के नक्सल प्रभावित ग्राम साल्हेवारा में रात्रि विश्राम करेंगे और वे यहां प्रवास के दौरान विकास कार्यों का जायजा ले रहे हैं। कलेक्टर ने विकास कार्यों के संबंध में जनप्रतिनिधि से चर्चा की। कलेक्टर ने गंडई के नायब तहसीलदार की शिकायत पर उनको जिला मुख्यालय में अटैच किया।

Advertisements

ग्राम भाजीडोंगरी के सचिव मोहित नेताम की शिकायत पर उनको तत्काल हटाया गया। ग्राम पंचायत खादी में वहां के सचिव की कोविड-19 से मृत्यु होने पर पद रिक्त होने की स्थिति में ग्राम पंचायत बकरकट्टा के सचिव श्री सुरेश झारिया को पदस्थ करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने ग्राम साल्हेवारा एवं ग्राम नचनिया में रात्रि जनचौपाल लगाकर शासकीय योजनाओं, टीकाकरण एवं पोषण आहर की जानकारी दी। इस अवसर पर तहसीलदार प्रफुल्ल गुप्ता, सीईओ जनपद प्रकाश तारम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page