back to top

राजनांदगांव : मॉडल स्कूल की तर्ज पर स्कूल भवन का करें निर्माण : कलेक्टर….

  • कलेक्टर ने छुईखदान में उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय निर्माण के लिए स्कूल भवन का किया निरीक्षण

राजनांदगांव शासन की मंशानुरूप बच्चों को अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा प्रदान करने के लिए जिले के विकासखंडों में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय प्रारंभ किया गया है। उच्च स्तर की शिक्षा के लिए स्कूल भवनों का पुनर्निमाण किया जा रहा है। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने आज छुईखदान विकासखंड मुख्यालय के अंग्रेजी माध्यम स्कूल भवन के निर्माण के लिए शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया।

Advertisements

उन्होंने स्कूल कार्य योजना की जानकारी लेते हुए कहा कि मॉडल स्कूल की तर्ज पर इसका निर्माण किया जाए। पूर्ण गुणवत्ता के साथ बच्चों के लिए सभी व्यवस्था सुनिश्चित होनी चाहिए। आर्किटेक्ट की कार्य योजना के अनुसार निर्माण कार्य करें। छोटे बच्चों के लिए अलग से शैचालय की व्यवस्था की जानी चाहिए। लैब का निर्माण सभी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए करें।


कलेक्टर श्री सिन्हा ने स्कूल के सामने आरएनएस की खाली भवन को जीर्णोद्धार करके उपयोग में लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भवन का उपयोग किचन मेस के लिए किया जा सकता है। बाउण्ड्रीवाल में ग्रीलिंग का उपयोग करें। उन्होंने स्कूल शिक्षक से बच्चों की कक्षाओं की जानकारी ली। एसडीओ श्री संजय चौहान ने बताया कि 1 करोड़ 36 लाख रूपए की लागत से स्कूल का निर्माण व जीर्णोद्धार किया जाएगा।

नीचे के भवन में सुधार कार्य व ऊपर नए रूम बनाए जाएंगे। इस अवसर पर एसडीएम छुईखदान प्रफुल्ल गुप्ता, सीईओ जनपद प्रकाश तारम, नायब तहसीलदार सुश्री नेहा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page