back to top

राजनांदगांव: कलेक्टर ने ग्राम बजरंगीडीह, कनेरी और बेलगांव के गौठानों का किया निरीक्षण…

राजनांदगांव 18 अगस्त 2021। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा शासन के महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी के अंतर्गत निर्मित गौठान की व्यवस्था, रखरखाव तथा विभिन्न गतिविधियों के क्रियान्वयन के लिए आज विकासखंड डोंगरगढ़ के ग्राम बजरंगीडीह, कनेरी और बेलगांव के गौठानों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि गौठान साफ और आकर्षक दिखना चाहिए। गौठानों को समतल कराएं और गेट का निर्माण करें। गौठानों में शेड का निर्माण किया जा रहा है, इसे समय-सीमा में पूरा करें।

Advertisements

उन्होंने महिला स्वसहायता समूह द्वारा किए जा रहे कार्यों तथा गोबर खरीदी एवं विक्रय की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि गौठान में बाड़ी, चारागाह तथा स्वसहायता समूह के कार्यों के लिए क्षेत्र अलग रहे तथा पशुओं के लिए जगह अलग होना चाहिए। उन्होंने गौठान में महिला स्वसहायता समूह से विभिन्न आर्थिक गतिविधियों की जानकारी ली। ग्राम कनेरी के गौठान में निरीक्षण के दौरान बताया गया कि ग्राम पंचायत सचिव द्वारा गौठान के कार्यों में रूचि नहीं ली जा रही है और गौठान का उचित रखरखाव व व्यवस्था नहीं किया जा रहा है।

इस पर कलेक्टर सिन्हा ने शासकीय दायित्वों के प्रति उदासीनता बरतने पर ग्राम पंचायत कनेरी के सचिव पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कलेक्टर सिन्हा ने ग्राम बजरंगीडीह गौठान की बाड़ी में जीमीकंद, अदरक, हल्दी लगाने कहा। उन्होंने कहा कि जिन समूहों द्वारा वर्मी कम्पोस्ट निर्माण किया जा रहा है। उनके द्वारा बाड़ी का कार्य भी किया जाए। गौठानों में महिलाओं को आर्थिक गतिविधियों से आय प्राप्त होनी चाहिए। यहां लगातार कार्य होना चाहिए।

ग्राम बजरंगीडीह गौठान के सचिव ने बताया कि 550 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट का विक्रय किया जा चुका है और महिला स्वसहायता समूह के खाते में 1 लाख 95 हजार रूपए की राशि प्राप्त हो गई है। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत लोकेश चंद्राकर, एसडीएम डोंगरगढ़ अविनाश भोई, सीईओ डोंगरगढ़ एलके कचलाम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page