back to top

राजनांदगांव: विवेकांनद सिन्हा, पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग द्वारा कम्युनिटी पुलिसिंग के अंतर्गत जन चौपाल लगाकर सुनी गई ग्रामीणों की समस्या…

राजनांदगांव 18.08.2021- पुलिस चौकी मोहारा थाना डोंगरगढ़ के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र ग्राम तोतलभर्री में कम्युनिटी पुलिसिंग के अंतर्गत जन चौपाल लगाकर कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुये ग्राम के सरपंच, पंच एवं ग्रामवासियों की उपस्थिति में ग्राम के किसानों को कृषि समाग्री, स्पेयर पार्ट, रक्षा टीम महिलाओं को साड़ी एवं नव युवकों को खेल सामाग्री वितरण किया गया।

Advertisements

उपस्थित ग्राम वासियों को जन चौपाल के माध्यम से अन्य कोई जन शिकायत, सायबर क्राईम से बचने के संबंध में चर्चा कर ग्राम वासियों को कोविड-19 टीकाकरण कराने हेतु अपील की गई।

इस अवसर पर कलेक्टर राजनांदगांव तारण प्रकाश सिन्हा, पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव डी0 श्रवण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक IUCAW श्रीमती सुरेशा चौबे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डोंगरगढ़ जयप्रकाश बढ़ई, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस राजेश जोशी, थाना प्रभारी एवं थाना स्टाफ उपस्थित हुये।

Advertisements

You cannot copy content of this page