back to top

राजनांदगांव: कलेक्टर ने ग्राम पंचायत बम्हनी का किया निरीक्षण…

राजनांदगांव 20 अगस्त 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने तहसील छुरिया अंतर्गत ग्राम पंचायत बम्हनी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सरपंच एवं ग्रामीणों से चर्चा कर गांव में संचालित विभिन्न विकास कार्यों तथा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। ग्रामीणों से चर्चा एवं निरीक्षण के दौरान गांव में शिक्षा एवं स्वास्थ्य संबंधी स्थिति संतोषजनक पाई गई।

Advertisements


कलेक्टर ने गांव में सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापना की प्रगति के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने सौर ऊर्जा के लिए किए गए 34 पंजीयन के प्रकरणों को तत्काल मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के माध्यम से समन्वय कर आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सभी पात्र प्रकरणों में माह के अंत तक ऋण प्रक्रिया पूर्ण कर सौर ऊर्जा संयंत्र की स्थापना सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर ने ग्रामीणों से शासन की योजना का लाभ उठाते हुए अधिक से अधिक संख्या में अपने घरों में सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित कराने की अपील की।

कलेक्टर ने गांव के आंगनबाड़ी केन्द्र में कुपोषण एवं सुपोषण की स्थिति की भी जानकारी ली। बच्चों के पोषण स्तर तथा उन्हें दी जा रही सेवाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की, जो संतोषजनक पाई गई। उन्होंने आंगनबाड़ी के माध्यम से बच्चों एवं माताओं को मिलने वाली सुविधाओं का नियमित रूप से लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने गांव के दिव्यांगजनों को वीबी-जी-राम-जी के अंतर्गत मेट के रूप में कार्य देने के निर्देश दिए, जिससे उन्हें स्थानीय स्तर पर रोजगार का अवसर प्राप्त हो सके और वे विकास कार्यों में सहभागिता कर सकें। कलेक्टर ने स्कूल के शौचालय की मरम्मत कराने तथा ग्राम में आवश्यकतानुसार मुक्तिधाम का निर्माण कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों को इन कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने तथा ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने कहा।

Advertisements

You cannot copy content of this page