back to top

राजनांदगांव : कलेक्टर ने तहसील कार्यालय के आदर्श मतदान केन्द्र का किया निरीक्षण…

आदर्श मतदान केन्द्र में मतदान करने के संबंध में सभी प्रक्रियाओं को अच्छे से प्रदर्शित करने के दिए निर्देश

Advertisements

कलेक्टर ने ग्राम खोभा के अविहित अधिकारी एवं बीएलओ से मतदाता सूची के अद्यतन की ली जानकारी

राजनांदगांव । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डोमन सिंह ने जिले के छुरिया तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया। श्री सिंह ने तहसील कार्यालय में मतदान के प्रति जागरूक करने बनाए गए आदर्श मतदान केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इसे और अच्छे से करें।

उन्होंने आदर्श मतदान केन्द्र में मतदान करने के संबंध में सभी प्रक्रियाओं को अच्छे से प्रदर्शित करने के निर्देश तहसीलदार छुरिया को दिए। इससे तहसील कार्यालय में आने वाले आगंन्तुकों को मतदान की प्रक्रिया और मतदान के लिए जागरूक करने का संदेश दिया जा सके। मतदान जागरूकता के लिए निर्वाचन से संबंधित फोटो प्रदर्शनी लगाने के भी निर्देश दिए गये।

इसके अलावा कलेक्टर श्री सिंह ने तहसील कार्यालय के सामने साफ-सफाई कराकर लोगों के लिए बैठने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह छुरिया विकासखंड के प्रवास के दौरान ग्राम खोभा पहुंचे। कलेक्टर श्री सिंह ग्राम खोभा में अविहित अधिकारी एवं बीएलओ से मतदाताओं के नाम जोडऩे, विलोपित, हटाने और डोर-टू-डोर सर्वे कार्य को जिम्मेदारीपूर्वक करने के निर्देश दिए।

इस प्रक्रिया को सावधानीपूर्वक करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए और कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की त्रुटि नहीं होनी चाहिए। इस दौरान एसडीएम डोंगरगांव श्री अश्वन कुमार पुसाम, तहसीलदार छुरिया श्री विजय कोठारी, जनपद पंचायत सीईओ श्री एसके ओझा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page