back to top

राजनांदगांव: कलेक्टर ने बुजुर्गों को सूखा राशन कीट प्रदान कर जिले में हेल्पेज इंडिया द्वारा सूखा राशन वितरण अभियान का किया शुभारंभ…

राजनांदगांव 21 मई 2021। कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने आज कलेक्टोरेट परिसर में बुजुर्गों को सूखा राशन किट प्रदान कर जिले में हेल्पेज इंडिया द्वारा सूखा राशन वितरण अभियान का प्रारंभ किया।

Advertisements

समाज सेवी संस्था चक्रधर कत्थक कल्याण केन्द्र राजनांदगांव द्वारा 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को सूखा राशन किट वितरण किया जाएगा। कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने कहा कि कोविड-19 संक्रमण की इस कठिन परिस्थिति में बुजुर्गों को राशन प्रदान करना नेक पहल है। इससे जरूरतमंद व्यक्तियों को राशन मिलेगा। सूखा राशन पहुंचाने की यह अनूठी पहल प्रेरणादायी है।

उल्लेखनीय है कि हेल्पेज इंडिया द्वारा सूखा राशन आटा, दाल, मसाला, नमक पैकेट, शक्कर, चायपत्ती, पोहा, खाने का तेल, नहाने का साबुन, कपड़ा धोने का साबुन एवं वासिंग पाउडर बुजुर्गों के घर तक जाकर पहुंचाया जा रहा है। समाज सेवी संस्था श्री चक्रधर कत्थक कल्याण केन्द्र राजनांदगांव कला और संस्कृति के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रहे हैं।

संस्था के वालेंटियर जरूरतमंद लोगों को घर में सूखा राशन पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी, शुभंकर विश्वास, संजू साहू, डॉ. कृष्ण कुमार सिन्हा, तुषार सिन्हा उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page