back to top

राजनांदगांव: कलेक्टर ने भारी वर्षा की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए आपदा प्रबंधन की तैयारी रखने के दिए निर्देश…

राजनांदगांव 13 जून 2021 – कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने नगर निगम आयुक्त एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी तथा तहसीलदार को आगामी भारी वर्षा की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए आपदा प्रबंधन की तैयारी रखने के निर्देश दिए है।

Advertisements

उन्होंने संबंधित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को अलर्ट रहने कहा है। दुर्घटना से बचने के लिए स्थानीय संसाधनों का उपयोग कर पुलों एवं रपटों के ऊपर पानी बहने की स्थिति में आवागमन रोकने, गौठानों में गोबर एवं वर्मी को सुरक्षित रखने तथा धान खरीदी केंद्रों में धान को कैप कव्हर से ढकने व प्रॉपर ड्रेनेज से सुरक्षित रखने के निर्देश दिए है। उन्होंने वर्षा में पानी जनित रोगों से बचाव के लिए जागरूक रहने एवं खासकर पानी के स्रोतों जैसे हैंड पंप के पास पानी जमा न हो तथा अन्य सावधानी रखने के निर्देश दिए।

Advertisements

You cannot copy content of this page