back to top

राजनांदगांव : कलेक्टर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर किया नमन…

राजनांदगांव। कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर आज कलेक्टोरेट परिसर स्थित गांधी प्रतिमा एवं स्वर्गीय श्री शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर गांधी जी के प्रिय भजन वैष्णव जनतो …, रघुपति राघव राजाराम का गायन किया गया।

इस दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने अधिकारी-कर्मचारियों को नशा मुक्ति के लिए संकल्प दिलाया। इस मौके पर अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा नवीन प्रताप सिंह, संयुक्त कलेक्टर श्री खेमलाल वर्मा,  डिप्टी कलेक्टर सरस्वती बंजारे, डिप्टी कलेक्टर श्री गौतम पाटिल, उप संचालक कृषि श्री नागेश्वर लाल पाण्डेय, उप संचालक समाज कल्याण श्री बीएल ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page