back to top

राजनांदगांव: कलेक्टर ने राष्ट्रीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को चेक प्रदान कर किया सम्मानित…

राजनांदगांव 21 मई 2021। कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने आज राष्ट्रीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में चेक वितरण कर पुरस्कृत किया। उन्होंने खिलाडिय़ों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Advertisements

उन्होंने कहा कि राजनांदगांव के स्कूली बच्चों ने राष्ट्रीय स्तर पर विजय प्राप्त करके प्रदेश एव जिले का नाम रौशन किया है, इसके लिए बधाई के पात्र है। भविष्य में इसी तरह लगातार मेहनत कर आगे बढ़ते रहे। जिले के बच्चों का राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट खिलाड़ी के रूप में चयनित होना गौरव की बात है। उन्होंने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

उल्लेखनीय है कि प्रतिवर्ष राष्ट्रीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को राज्य शासन द्वारा पुरस्कार वितरण कर सम्मानित किया जाता है। प्रथम पुरस्कार के रूप में 21 हजार रूपए, द्वितीय पुरस्कार 15 हजार रूपए तथा तृतीय पुरस्कार 11 हजार रूपए की राशि प्रदान की जाती है। राष्ट्रीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता वर्ष 2018-19 में राजनांदगांव जिले के 145 खिलाडिय़ों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसमें प्रथम स्थान 61 खिलाड़ी, दूसरे स्थान पर 49 खिलाड़ी और तीसरे स्थान पर 35 खिलाड़ी रहे। इन खिलाडिय़ों को 23 लाख 66 हजार रूपए पुरस्कार राशि चेक दिया गया।

वर्ष 2019-20 में 110 खिलाडिय़ों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्थान प्राप्त किया। प्रथम स्थान पर 48 खिलाड़ी, द्वितीय स्तर पर 29 खिलाड़ी और तीसरे स्थान पर 33 खिलाड़ी रहे। इन खिलाडिय़ों को पुरस्कार के रूप में 17 लाख 73 हजार रूपए का चेक दिया गया।

जिला क्रीडा अधिकारी किशोर मेहरा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए खिलाडिय़ों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि विगत 3 वर्षों से राजनांदगांव क्रीडा प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान पर रहा है।

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी एचआर सोम, विकासखंड क्रीडा प्रभारी रणविजय प्रताप सिंह, राजाराम देवांगन, आनंद डोंगरे, मनोज गंगबेर, उमेश वैष्णव, देवेन्द्र ठाकुर, जानकीशरण कुशवाहा, अशोक मेहरा, अखिलेश मिश्रा उपस्थित थे।  

Advertisements

You cannot copy content of this page