back to top

राजनांदगांव : असंगठित कामकार मजदूर कांग्रेस ने मनाया राजीव गाँधी पुण्यतिथि…

राजनांदगांव 21 मई 2021- प्रदेशाध्यक्ष आलोक पाण्डेय प्रदेश उपाध्यक्ष संगीता गजभिए, राजनांदगांव प्रभारी मान. रमना मूर्ति, जिला अध्यक्ष योगेंद्र वैष्णव के आदेशानुसार आज पूर्व प्रधानमंत्री, आधुनिक भारत के शिल्पकार, संचार क्रांति के जनक स्व.श्री राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष खिलेश्वर सिंह निर्मलकर द्वारा ग्राम चिल्हाटी में मास्क वितरण किया गया।

Advertisements

स्व. राजीव गांधी जी हमारे देश के एक ऐसे दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने 21वीं सदी के आधुनिक भारत के निर्माण की नींव रखी और उसे पूरा भी किया। संचार क्रांति, कंप्यूटर क्रांति, शिक्षा का प्रसार, 18 साल के युवाओं को मताधिकार, जवाहर रोजगार योजना, पंचायती राज आदि उनके द्वारा लिए गए मुख्य फैसलों में शामिल हैं। आज हर हाथ में दिखने वाला मोबाइल व हर घर/ऑफिस में इस्तेमाल किये जाने वाला कम्प्यूटर राजीव गांधी जी के शानदार फ़ैसलों का शानदार नतीजा है।

उन्होंने कहा आज हमारी सरकार उनकी पुण्यतिथि पर राजीव गांधी किसान न्याय योजना 2021-22 की पहली किस्त क़रीब 1500 करोड़ रु किसानों को वितरित करेगी। मान. मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के नेतृत्व में हमारी सरकार निरंतर किसानों के उत्थान के लिए कार्य कर रही है और स्व. राजीव गांधी जी के सपनों को साकार करने की दिशा में ग्रामीण क्षेत्रों की प्रगति और विकास के लिए निरंतर कार्यरत है। ग्राम चिल्हाटी मे मास्क सेनेटाईजर वितरण किया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page