back to top

राजनांदगांव : कलेक्टर ने हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल बोर्ड की परीक्षा में प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं…

  • अपनी गौरवपूर्ण उपलब्धि से बच्चों ने जिले का नाम रौशन किया : कलेक्टर
  • शासकीय विद्यालय के अधिकांश बच्चों ने अपनी बेहतरीन प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए प्रदेश स्तर पर प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त किया
  • कक्षा दसवीं में 6 विद्यार्थी प्रदेश की प्रावीण्य सूची में
  • कक्षा बारहवीं में जिले में अंजु ने पहला स्थान प्राप्त किया

राजनांदगांव कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल की परीक्षा में प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

Advertisements

कलेक्टर श्री सिन्हा ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि अपनी इस गौरवपूर्ण उपलब्धि से उन्होंने जिले का नाम रौशन किया है। आगे भी इसी तरह अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा से सफलता के नए आयाम प्राप्त करें। यह खुशी की बात है कि शासकीय विद्यालय के अधिकांश बच्चों ने अपनी बेहतरीन प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए प्रदेश स्तर पर प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त किया है।


उल्लेखनीय है कि कक्षा दसवीं में शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला खैरझिटी की कुमारी दामनी वर्मा ने प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झिथराटोला के कृष कुमार ने तृतीय, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिखली की कुमारी शीतल ने सातवां स्थान,

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ढोढा गण्डई की डोगेश्वर साहू ने नवां स्थान, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अर्जुनी की कुमारी वैशाली साहू ने नवां स्थान, वैसलियन हिन्दी माध्यम उच्चतर माध्यमिक शाला राजनांदगांव की कुमारी मुस्कान गजभिये ने प्रदेश में नवां स्थान प्राप्त किया है। कक्षा बारहवीं में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय साल्हेकला की कुमारी अंजु ने जिले मेंं पहला स्थान प्राप्त किया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page