back to top

राजनांदगांव : कलेक्टर बच्चों से मिलने पहुंचे शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अचानकपुर…

कलेक्टर ने बच्चों को दी सामान्य ज्ञान की जानकारी

Advertisements

कक्षा सातवीं के विद्यार्थी विकास जंघेल ने पहाड़ा सुनाया तो प्रभावित होकर कलेक्टर ने उपहार में दिया उसे अपना पेन

राजनांदगांव 02 दिसम्बर 2021। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा छुईखदान और खैरागढ़ विकासखंड के धान खरीदी केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान ग्राम अचानकपुर के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में शाम को अचानक बच्चों से मिलने पहुंचे। जहां शिक्षक बच्चों की कक्षाएं ले रहे थे। कलेक्टर श्री सिन्हा स्कूल में शाम को शिक्षकों द्वारा बच्चों को पढ़ाते देखकर प्रभावित हुए और शिक्षक को पेन देकर उत्साहवर्धन किया। इस दौरान कलेक्टर ने बच्चों को सामान्य अध्ययन से संबंधित जानकारी दी। उन्होंने बच्चों से पहाड़ा पूछा। कक्षा सातवीं के विद्यार्थी विकास जंघेल ने पहाड़ा सुनाया, तो उन्होंने प्रभावित होकर उसे अपना पेन दिया।


कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि पढ़ाई वह हथियार है, जिसकी सहायता से हम कोई भी जंग जीत सकते है। मेहनत से पढ़ाई करने से कोई भी मंजिल कठिन नहीं है। प्रतियोगी परीक्षा उत्तीर्ण कर आईएएस, आईपीएस बन सकते है। उन्होंने कहा कि मन लगाकर पढ़ाई करने से सफलता का रास्ता बनता है। उन्होंने बताया कि पढ़ाई से ही आज हमारे देश के नागरिक विदेशों के उत्कृष्ट कंपनियों के सर्वोच्च पद पर पदस्थ है। इसी तरह हम भी पढ़ाई करके हर कार्य संभव कर सकते हैं। इस दौरान उन्होंने बच्चों को राजनीतिक विज्ञान के बारे में जानकारी दी। साथ ही जिला स्तर के विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा किए जाने वाले कार्यों के बारे में बताया। उन्होंने बच्चों से मध्यान्ह भोजन के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर महाप्रबंधक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक श्री सुनील वर्मा, जिला खाद्य अधिकारी श्री भूपेन्द्र मिश्रा, प्राचार्य श्री पन्नालाल जंघेल, शिक्षक श्री गल्लाराम गोडग़े, श्री प्रमोद कुमार साहू सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page