back to top

राजनांदगांव: कलेक्टर सिन्हा ने निभाई शिक्षक की भूमिका, 10वीं के विद्यार्थियों को अंग्रेजी में टेन्स व 11वीं कला के विद्यार्थियों को संविधान की प्रस्तावना पढ़ाया….

राजनांदगांव- कलेक्टर ने भ्रमण के दौरान बीजेभाट हायर सेकेण्डरी स्कूल का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों के शिक्षा के स्तर का आंकलन किया। इस साल उनके द्वारा की गई पढ़ाई की जानकारी ली।

Advertisements

उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन बहुमूल्य है। स्कूली शिक्षा किसी भी विद्यार्थी के सपनों को साकार करने का आधारशिला है। यह समय सीखने और अपने अरमानों को साकार करने के लिए संकल्पित होने का मार्ग प्रशस्त करता है।

उन्होंने छात्रों को छात्र जीवन में अनुशासित रहने और अपने शिक्षकों द्वारा बताए गए ज्ञान एवं अनुभवों का अनुसरण करने कहा। इस दौरान कलेक्टर श्री सिन्हा ने कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों के अंग्रेजी विषय में उनके ज्ञान को परखा।

उन्होंने टेन्स से संबंधित प्रश्न पूछा। उन्होंने शिक्षक की भूमिका निभाते हुए प्रजेंट टेन्स पढ़ाया। इस टेन्स में प्रयोग होने वाले शब्दों को उदाहरण सहित ब्लैक बोर्ड में लिखकर समझाया।

उन्होंने संविधान का महत्व व विशेषताओं के बारे में भी बताया। कलेक्टर ने कक्षा 12वीं कला के विद्यार्थियों को मौर्य कालीन शासन व्यवस्था राज्य विस्तार के सम्बंध में पढ़ाया। इस दौरान उन्होंने संविधान की प्रस्तावना को मुखाग्र सुनाया। 

Advertisements

You cannot copy content of this page