back to top

राजनांदगांव: मुख्यमंत्री बघेल के जन्मदिन पर मजदूरों का किया सम्मान…

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। मुख्यमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस की जिला इकाई के द्वारा शाल व श्रीफल प्रदान कर श्रमिकों का सम्मान किया गया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष गोलू नायक ने कहा कि, समाज तथा राज्य के विकास में श्रमिकों की काफी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसी धारणा के साथ श्रमिकों का सम्मान कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्मदिन मनाया गया।

श्रमिकों के सम्मान समारोह अवसर पर राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस की जिला इकाई के शहर अध्यक्ष राजा चौहान, मनीष सावरकर, राजा यादव, दया यादव, मनीष साहू, राजू देशमुख, लोकेश यादव व सोनू चंदेल सहित मजदूर कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page