back to top

राजनांदगांव : कल से भाजपा का गांव चलो अभियान- शिव वर्मा…

राजनांदगांव। जिला भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष शिव वर्मा ने बताया कि कल से भाजपा का गांव चलो अभियान शुरू होगा उन्होंने कहा कि राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में 7 फरवरी से 11 फरवरी तक गांव चलो अभियान चलेगा। जिसके अंतर्गत क्षेत्र के हर गांव में कोई न कोईं भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता 24 घंटे का प्रवास करेंगे तथा रात्रि विश्राम भी वहां करेंग।

उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्र के वार्डन को भी इस अभियान में शामिल किया गया है। इस अभियान के अंतर्गत केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा तथा लाभार्थियों से संपर्क किया जाएगा भाजपा नेतृत्व ने बुथ में 10% वोट बढ़ाने का लक्ष्य भी दिया है। इसके लिए मैदानी कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।


श्री वर्मा ने आगे कहा कि गांव चलो अभियान के अंतर्गत छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लागू की गई मोदी की गारंटी से आम जनता को अवगत कराया जाएगा तथा पात्र हितग्राहियों को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास होगा। प्रदेश की विष्णु देव सरकार ने काम काज संभालते ही 18 लाख आवास स्वीकृत किए,

12 लाख किसानों को 2 साल कब लंबित बोनस प्रदान किया तथा धान खरीदी की सीमा 20 कुंतल से बढ़कर एक किस कुंतल कर दिया गया है। साथ ही महतारी वंदन योजना का लाभ विवाहित महिला को देने का यह योजना प्रारंभ किया गया है। सरकार के अनेक जनकल्याणकारी योजना को कार्यकर्ता वहां के स्थानीय लोगों को यह सभी जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

Advertisements

You cannot copy content of this page