back to top

राजनांदगांव: ‘कहते-सुनते हिंदी हम, पहचान हमारी हिंदी है…’  नगर वासियों को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं – आसिफ…

राजनांदगांव- भारत की मातृभाषा हिंदी आज पूरी दुनिया में बोली जाने वाली प्रमुख भाषाओं में से एक है। देश में हर साल 14 सितंबर को ‘हिंदी दिवस’ मनाया जाता है। 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा के तौर पर स्वीकार किया था। इसके बाद देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने इस दिन को महत्व देते हुए 14 सितंबर को ‘हिंदी दिवस’ के रूप में मनाने की घोषणा की।

Advertisements

हिंदी दिवस के अवसर पर उत्तर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आसिफ अली ने जिला सहित नगर वासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हर साल 14 सितंबर को देश में ‘हिंदी दिवस’ बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। हिंदी दिवस मनाने का उद्देश्य अपनी भाषा को प्राथमिकता देना और उसका विकास करना है। इस दिन जहां स्कूलों में हिंदी की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है, वहीं सभी सरकारी कार्यालयों में अंग्रेजी के स्थान पर हिंदी भाषा का उपयोग करने की सलाह दी जाती है। साथ ही हिंदी के विकास के लिए कार्य कर रहे लोगों और संस्थाओं को सम्मानित किया जाता है। 

Advertisements

You cannot copy content of this page