राजनांदगांव : कांग्रेस के नव संकल्प शिविर कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ की रही अच्छी भागीदारी, राष्ट्रीय सचिव व जिला प्रभारी से ब्लॉक के पदाधिकारियों का कराया मुलाकात….

राजनांदगांव – आज के नव संकल्प शिविर कार्यक्रम में उत्तर ब्लॉक के अध्यक्ष आसिफ अली द्वारा राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश सह प्रभारी चन्दन यादव व जिला प्रभारी अरुण सिसोदिया से ब्लाक के पदाधिकारियों का मुलाकात कराया गया और कार्यक्रम सफल बनाने के लिये शहर उत्तर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है।

कार्यक्रम में शहर जिला अध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा व महापौर हेमा देशमुख वरिष्ठ कांग्रेसजनों की उपस्थिति में शहर उत्तर ब्लॉक के अध्यक्ष आसिफ अली ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष, महामंत्री,संयुक्त महामंत्री,सचिव, संयुक्त सचिव, ब्लाक कार्यकारिणी, बूथ अध्यक्ष,वार्ड अध्यक्ष, सभी पदाधिकारीयों आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि नव संकल्प शिविर का कार्यक्रम आपकी गरिमामय उपस्थित में सफल हुआ।आप सभी को दिल से आभार व्यक्त करता हूं ।आने वाले दिनों में कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रमों में इसी तरह अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते रहें जिससे पार्टी मजबूत होगी ।