back to top

राजनांदगांव: कांग्रेस ने चार साहिबजादों को किया नमन ,सिख समाज की यात्रा में शामिल हुई जिला शहर कांग्रेस कमेटी ,जयस्तंभ चौक पर किया गया स्वागत…

राजनांदगांव। चार साहिबजादों के अद्वितीय बलिदान को स्मरण करते हुए सिख समाज ने शुक्रवार को सफर-ए-शहादत पैदल मार्च निकालकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर जिला शहर कांग्रेस कमेटी भी यात्रा में शामिल हुई और साहिबजादों के प्रति सम्मान प्रकट किया।

Advertisements

जयस्तंभ चौक पर कांग्रेसजनों ने सिख समाज के लोगों का अभिवादन कर श्रद्धा व्यक्त की।जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार ने कहा कि चार साहिबजादे गुरु गोबिंद सिंह के चार पुत्र थे, जिन्होंने धर्म, सच्चाई और न्याय की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। विशेष रूप से छोटे साहिबजादे जोरावर सिंह और फतेह सिंह को जिंदा दीवार में चुनवा दिया गया, लेकिन उन्होंने अत्याचार के आगे झुकने से इनकार कर दिया।

उनका बलिदान यह संदेश देता है कि उम्र भले ही छोटी हो, लेकिन साहस, सिद्धांतों पर अडिगता और आत्मसम्मान सर्वोपरि होते हैं। अन्याय के विरुद्ध डटकर खड़े होना ही उनका सबसे बड़ा संदेश है।

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष संतोष पिल्‍ले, राकेश जोशी, शारदा तिवारी, आफ़ताब आलम, रमेश राठौर अशोक फड़नवीस, इकरामुद्दीन सोलंकी, मामराज अग्रवाल, मुकेश साहू, प्रेम रुपचंदनी, उत्‍तर ब्‍लाक कांग्रेस अध्‍यक्ष आसिफ अली, पार्षद राजा तिवारी, प्रकाश बाफना, ललित मरकाम, राजिक सोलंकी, अशोक पंजवानी, ऋषि शास्त्री, मुस्तफा, महेश यादव, अमीन हुद्दा, अमन बाबा राठौर, बंटी यादव, लोकू यादव व गीतेश्वर हंसा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन और नागरिक उपस्थित रहे।

Advertisements

You cannot copy content of this page