back to top

राजनांदगांव: कांग्रेस सेवादल ने राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई, राजीव गांधी का बलिदान याद रखेगा हिंदुस्तान – कसार…

राजनांदगांव- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष लालजी देसाई, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सेवादल के सचिव छत्तीसगढ़ प्रभारी प्रतापनारायण मिश्रा के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भुपेश बधेल के मंशानुरूप छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष अरूण ताम्रकार, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महासचिव चंदशेखर शुक्ला के निर्देशानुसार शहर जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष एवम शहर जिला कांग्रेस कमेटी के पुर्व महासचिव बबलु कसार के नेतृत्व मे कोरोना महामारी के चलते शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए भारत मां के वीर अमर सपुत पुर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर तैलचित्र मे माल्यार्पण कर संगोष्ठी सभा की गई।

Advertisements

जिसमे शहर जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष एवम शहर जिला कांग्रेस कमेटी के पुर्व महासचिव बबलु कसार ने पुर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि राजीव गांधी दूरदर्शी नेता थे एवम संचार क्रांति के जनक थे। उनके ही कार्यकाल मे पंचायती राज का गठन किया गया। युवाओ को 18 साल की उम्र मे मतदान देने का अधिकार दिया गया। कम्प्यूटर, मोबाइल, लैपटॉप, एटीएम ऐसे अनगिनत संचार क्रांति के माध्यम से देश के युवाओ को एक नई दिशा दी। जिससे आज देश प्रगति के मार्ग पर चलते हुए विकास की नई गाथा लिख रहा है।

उनकी आधुनिक सोच के चलते आतंकवादियो ने अपना शिकार कर उनकी हत्या करवा दी और देश ने एक लोकप्रिय जननायक को खो दिया। गांधी परिवार एक बलिदानी परिवार है, देश के लिए महात्मा गांधी जी, इंदिरा गांधी जी, राजीव गांधी जी ने अपना बलिदान दिया, जिसे आज भी देश याद करता है। वरिष्ठ कांग्रेस सेवादल नेता लक्मन सिन्हा, खिलेश्वर बंटी पाल, शहर कांग्रेस सेवादल महासचिव बुधराम साहु, कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड प्रदेश सयोजक विलियम बनसोडे, शहर कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड अध्यक्ष सुनील पिल्ले सहित शहर जिला कांग्रेस सेवादल के समस्त पदाधिकारी कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड महिला कांग्रेस सेवादल के समस्त पदाधिकारियो के संगोष्ठी सभा मे राजीव गांधी जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए अपनी श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन किया।

संगोष्ठी सभा की समाप्ति उपरांत कांग्रेस सेवादल के वयोवृद्ध नेता लक्मन सिन्हा जी जिन्होंने लगभग 71 साल पार्टी की सेवा करते हुए अपना तन मन धन निछावर कर दिया, शहर जिला कांग्रेस सेवादल के महासचिव बुधराम साहु को पार्टी की प्रति निष्ठा को देखते हुए यंग ब्रिगेड अध्यक्ष सुनील पिल्ले द्वारा तिरंगा, गमछा, श्रीफल भेट कर सम्मान किया गया।

संगोष्ठी सभा मे हर्ष खोब्रागडे, आकाश सारथी, महेन्द्र तायड़े, विनोद साहु, देवकुमार यादव, वीरेन्द्र भट्ट, दिवाकर शेन्डे सहित शहर जिला कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड, महिला कांग्रेस सेवादल के समस्त पदाधिकारी प्रमुख रूप उपस्थित रह अपने चहेते नेता राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Advertisements

You cannot copy content of this page