back to top

राजनांदगांव: शहर महिला कांग्रेस के द्वारा जरूरतमंदों को सब्जी फल व मास्क वितरण…


राजनांदगांव- पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के पुण्य तिथि के अवसर पर महिला कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री सुष्मिता देव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष फूलों देवी नेताम के आदेशानुसार शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती रोशनी सिन्हा ने जरूरतमंदों को दैनिक उपयोग हेतु मास्क और सब्जी का वितरण किया गया।

Advertisements

कोरोना महामारी के भीषन त्रासदी को देखते हुए केंद्र और राज्य सरकार के द्वारा पिछले माह से लगातार लॉकडाउन के चलते लोगों की स्थिति खराब हो गई है इसलिए जरूरतमंदों को दैनिक उपयोग हेतु सब्जी एवं फलों का वितरण साथ ही बच्चों को मास्क पहनाकर जागरूक किया।

इस बीच पुरी तरह से रोशनी सिन्हा ने प्रोटोकॉल का पालन करते हुए राजनांदगांव शहर के वार्ड नंबर 46 में अपनी महिला टीम के साथ काम किया। इस अवसर पर महासचिव श्रीमती निशा साहू और उपाध्यक्ष डॉक्टर कृति साहू की उपस्थिति रही ।

Advertisements

You cannot copy content of this page