back to top

राजनांदगांव: कायस्थ समाज द्वारा कोरोना टीकाकरण शिविर का आयोजन, महापौर ने की समाज की प्रशंसा…

राजनांदगांव- कायस्थ सभा कायस्थ समाज द्वारा कोरोना टीका करण का शिविर मंदिर परिसर में आयोजित किया गया जिसमें समाज एवं अन्य समाज के लोगो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया ।

Advertisements

समाज की व्यवस्था को लेकर सभी लोगों ने प्रशंसा की । टीकाकरण कार्यक्रम को प्रोत्साहित करने के लिए शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा शिविर में 1 घंटे तक उपस्थित रहे साथ ही शहर की महापौर श्रीमती हेमा देशमुख टीकाकरण शिविर मे पहुंचकर लोगों को प्रोत्साहित किया एवं शिविर आयोजन के लिए समाज के लोग एवं पदाधिकारियों की प्रशंसा ।

समाज के सभी सेवादारों ने मेहनत की और कार्यक्रम को सफल बनाया । इस शिविर में 149 लोगो को वैक्सीन लगाई गई। समाज के अध्यक्ष रमेश श्रीवास्तव सचिव राजीव श्रीवास्तव और महिला विंग के अध्यक्ष श्रीमती मधुबाला श्रीवास्तव और सभी पदाधिकारी के योगदान द्वारा इस शिविर को सफल बनाया गया। समाज द्वारा आगे भी इस तरह शिविर लगाकर वैक्सीन लगाने हेतु लोगों को जागरूक करने की शपथ ली गई।

Advertisements

You cannot copy content of this page