
राजनांदगांव – रविवार को जैसे-जैसे रुझान आया तो भाजपा के कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटने शुरू। हो गई। मंडी परिसर में सुबह-सुबह कांग्रेस और भाजपा दोनों के कार्यकर्ता दिखे।
हालांकि दोपहर बाद राजनांदगांव शहर के कार्यकर्ता और बड़े पदाधिकारी धीरे-धीरे रवाना होते नजर आए। कुछेक नेताओं को छोड़ दें तो यहां सिर्फ डोंगरगढ़, डोंगरगांव और खुज्जी क्षेत्र के ही नेता और कार्यकर्ता मंडी परिसर में नजर आए। वहीं भाजपा नेताओं ने प्रमाण पत्र लेने के बाद हनुमान मंदिर में दर्शन किए।









































