back to top

राजनांदगांव : कार्यालय जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजनांदगांव में रिक्त तृतीय श्रेणी की भर्ती के लिए झूठा आश्वासन देकर रूपए की मांग किए जाने पर संबंधित थाने को दे सूचना…


राजनांदगांव – कार्यालय जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजनांदगांव में रिक्त तृतीय श्रेणी के भर्ती की प्रक्रिया के क्रम में पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है। इस भर्ती के सिलसिले में कतिपय व्यक्तियों द्वारा फोन पर अथवा अभ्यर्थियों से संपर्क कर उनका तृतीय श्रेणी के रिक्त पद पर चयन कराने झूठा आश्वासन देकर रूपए की मांग की जा रही है। जिसका इस भर्ती प्रक्रिया से कोई संबंध नहीं है।

Advertisements

इस कार्यालय द्वारा पात्र अभ्यर्थियों की परीक्षा आयोजित कर नियमानुसार चयन की कार्रवाई की जाएगी। सभी अभ्यर्थियों को सूचित किया गया है कि इस भर्ती की प्रक्रिया के संबंध में किसी भी व्यक्ति द्वारा फोन पर, प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से रूपए की मांग किए जाने पर उनके झांसे में न आए तथा ऐसे व्यक्ति अथवा उसके मोबाईल नंबर की सूचना संबंधित थाने को दी जाए।

Advertisements

You cannot copy content of this page