back to top

राजनांदगांव: किरण मेडिकल स्टोर में अज्ञात चोरों ने की 40 हजार रूपयों की चोरी…

राजनांदगांव- शहर में पुलिस लगातार रात्रि गश्त कर रही है, वहीं चोर भी चोरी में मस्त है। शहर के बीच चौक चौराहों पर चोरियों की घटना बढ़ने लगी है।

Advertisements

शहर के गुरुद्वारा चौक के समीप किरण मेडिकल स्टोर में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात अज्ञात चोरों के द्वारा मेडिकल स्टोर का ताला काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। दुकान संचालक शेषमल लोहिया के अनुसार उनके मेडिकल स्टोर से चोरों ने गल्ले में रखे 40 हजार रूपये की चोरी की है। इसकी रिपोर्ट उन्होंने कोतवाली थाने में दर्ज कराई है।

पुलिस लगातार रात्रि गश्त में व्यस्त है वहीं इसी बीच चोर अपना वक्त निकाल कर चोरी की घटना को अंजाम भी दे रहे हैं। किरण मेडिकल स्टोर का शटर खुला देख सुबह पड़ोस के ही एक व्यक्ति ने दुकान संचालक शेषमल लोहिया को सूचना दी।

अपनी दुकान पहुंचकर शेषमल लोहिया ने देखा तो दुकान का सामान बिखरा पड़ा था और गल्ले से रुपए गायब थे। वहीं मौके पर शटर का दोनों ताला किसी कटर नुमा धारदार हथियार से काटा गया था। बहरहाल इस मामले की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है और पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश में जुट गई है।

सहयोगी पत्रकार- हफीज खान, राजनांदगांव।

Advertisements

You cannot copy content of this page