back to top

राजनांदगांव: डोंगरगढ़ की एक दिव्यांग संस्कृत व्याख्याता ने कलेक्टर को आवेदन सौंपकर कर की स्थानांतरण की मांग…

राजनांदगांव- डोंगरगढ़ विकासखण्ड के कल्याणपुर शासकीय हाई स्कूल मे पदस्थ दिव्यांग संस्कृत व्याख्याता सोमिन साहू ने कलेक्टर को आवेदन कर स्थानांतरण की मांग की है ।

बीते दिनो सड़क दुर्घटना मे व्याख्याता का पैर फ्रेक्चर हो गया था। ईलाज के दौरान उनके पैर मे लोहे की रॉड लगी हुई है जिससे उन्हे चलने फिरने मे असुविधा हो रही है । व्याख्याता राजनांदगांव के कन्हारपूरी की निवासी है इसलिए उन्होने कलेक्टर को एक आवेदन सौपकर राजनांदगांव शहर की रानी लक्ष्मी बाई हाई स्कूल मे पदस्थापना की गुहार लगाई है ।

सहयोगी पत्रकार – हफीज खान, राजनंदगांव।