back to top

राजनांदगांव: किराये की बात को लेकर ऑटो सवारी आवेश में आकर किया था चाकू से ऑटो चालक पर हमला..

➢ चाकू से वार कर चोट पहुँचाने वाला आरोपी मनीष गेडाम गिरफ्तार
➢ डोंगरगढ़ बस स्टैण्ड के पास की घटना
➢ दिनांक 03-01-2026 को ऑटो चालक को चाकू से वार कर पहुँचाया था चोट
➢ किराये की बात को लेकर ऑटो सवारी आवेश में आकर किया था चाकू से ऑटो चालक पर हमला
➢ आरोपी के विरुद्ध धारा 296, 118(1), 351(2) बीएनएस के तहत कार्यवाही कर भेजा गया जेल

Advertisements

गिरफ्तार आरोपी :-

01- मनीष गेडाम
पिता – अरुण गेडाम
उम्र – 26 वर्ष
निवासी – चंद्रपुर, महाराष्ट्र

राजनांदगांव । पीड़ित दिनेश कुर्रे पिता स्व. बबलू कुर्रे निवासी रविदास नगर डोंगरगढ़, जो ऑटो चालक है, जिसके ऑटो में दिनांक 03-01-2026 को शाम करीब 05:50 बजे आरोपी मनीष गेडाम पिता अरुण गेडाम उम्र 26 वर्ष निवासी चंद्रपुर महाराष्ट्र का रहने वाला है, चिचोला जाने के लिये बैठा था। आरोपी चिचोला जाने के लिये 100 रुपये दूँगा कहकर ऑटो चालक दिनेश कुर्रे से जिद कर रहा था। मना करने पर आरोपी मनीष गेडाम माँ-बहन की अश्लील गंदी-गंदी गाली-गलौज कर आवेश में आकर जान से मारने की धमकी देते हुए अपने पास रखे चाकू नुमा धारदार हथियार से पीड़ित दिनेश कुर्रे के कमर के पास मारकर चोट पहुँचा दिया और मौके से फरार हो गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा(भा०पु ०से ०)के दिशा-निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री पुष्पेन्द्र नायक के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी महोदय डोंगरगढ़ श्री केशरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष जायसवाल अपने स्टाफ के साथ प्रकरण के फरार आरोपी का लगातार पता-तलाश कर रहा था। उक्त आरोपी को आज दिनांक 14-06-2026 को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक संतोष जायसवाल, उप निरीक्षक रोहित खूंटे आरक्षक अजय पाटले, दीपेश, हीरा सिंह दीवान,किशन कुमार चंद्रा, लीलाधर मंडलोई का सराहनीय कार्य रहा।

Advertisements

You cannot copy content of this page