back to top

राजनांदगांव : कुमरदा में सभा लेकर खुज्जी विधायक भोलाराम साहू ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप घावडे के समर्थन में धुआँधार प्रचार किया…


राजनांदगांव।जिला पंचायत राजनांदगांव निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 13 कुमर्दा के सर्वांगीण विकास हेतु जिला पंचायत सदस्य पद हेतु सहज, सरल, निर्भीक, मिलनसार व अनुभवी कांग्रेस पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशी प्रताप घावडे का चुनाव प्रचार दौरा तेज गति से चल रहा है उनका चुनाव चिन्ह पतंग छाप है।

Advertisements

कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप घावडे ने 17 एवं 18 फरवरी को ग्राम कुल्हाड़ी, नांदिया, मोतीपुर, मानिकपुर, धनगांव,मुचे दंड, भंडारी भरदा,पांडुका, तुमडीलेवा, सोमाझिटिया, चिरचारी,भेजराटोला,गोटाटोला हालाडुला,कुमरदा आदि ग्रामो में नुक्कड़ नाटक कर सघन जनसंपर्क किया।
कुमरदा में आयोजित सभा में खुज्जी की विधायक भोलाराम साहू शामिल होकर कांग्रेस अधिकृत प्रत्याशी प्रताप घावडे के समर्थन में धुआंधार प्रचार किया और कांग्रेस प्रत्याशी को जितने मतदाताओं से अपील किया।आगामी 20 फरवरी को होने वाले चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में समर्थन मांगते हुए वोट करने की अपील की।


कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप घावडे लगातार अपने क्षेत्र में समर्थकों के साथ अपना प्रचार प्रसार कर रहे हैं वहा क्षेत्र के मतदाताओं ने कहा कि प्रताप घावड़े मिलनसार, सहज, कर्मठ जुझारू प्रत्याशी है और सुख-दुख के साथी को क्षेत्र के मतदाता महिला, बुजुर्ग, युवा साथियों का सहयोग व समर्थन लगातार मिल रहा है।


कांग्रेस अधिकृत प्रत्याशी प्रताप घावडे को लगातार मतदाताओ का भरपूर स्नेह प्यार और समर्थन आशीर्वाद मिला है क्षेत्र के युवा मतदाता जो पहली बार अपना वोट डालने वाले हैं वह अपने क्षेत्र के विकास को लेकर एक अच्छे प्रत्याशी को जीताकर लाने वाले हैं।

प्रताप घावडे ने क्षेत्र के मतदाताओं से कहा कि 20 फरवरी गुरुवार को सुबह अपने मतदान केंद्रों में जाकर प्रताप घावडे को पतंग छाप पर वोट देकर अपना आशीर्वाद दे और मुझे एक बार कुमर्दा क्षेत्र में काम करने का मौका दें।

Advertisements

You cannot copy content of this page