back to top

राजनांदगांव : त्रिस्तरीय भाजपा सरकार से होगा सर्वांगीण विकास : गोपाल सिंह भूआर्य…


राजनांदगांव।जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 13 से भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी गोपाल सिंह भूआर्य ने चुनाव प्रचार को और तेज कर दिया है 18 फरवरी को उन्होंने कुमरदा क्षेत्र के दर्जनों गांवो में जनसंपर्क किया और ग्रामीण से मुलाकात कर भाजपा को जिताने की अपील की।

Advertisements

इन जनसभाओं में श्री भूआर्य ने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं और उपलब्धियां को विस्तार से बताएं उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गांव, गरीब, किसान और युवाओं के उत्थान के लिए निरंतर काम कर रही है. ग्रामीणों ने भी भाजपा प्रत्याशी को अपना समर्थन देने का भरोसा दिलाया और उनके विजयी होने की कामना की।


एक-एक वोट से तय होगा गांवो का भविष्य*
भाजपा प्रत्याशी गोपाल सिंह भूआर्य ने मतदाताओं से आग्रह किया कि वे अपने कीमती वोट का सही उपयोग करें और भाजपा को भारी मतो से विजयी बनाएं. आपका एक वोट क्षेत्र के विकास की दिशा तय करेगी भाजपा सरकार ने किसानों,

महिलाओं,युवा और गरीबों के लिए जो योजनाएं बनाई है उन्हें आगे बढ़ाने के लिए पंचायत स्तर पर भाजपा को जीतना जरूरी है भाजपा के पक्ष में मतदान करें और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में योगदान दे।

Advertisements

You cannot copy content of this page