back to top

राजनांदगांव : कृषि विज्ञान केन्द्र में मनाया गया अक्ति तिहार…


राजनांदगांव 02 मई 2025। कृषि विज्ञान केन्द्र राजनांदगांव में अक्ति तिहार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र राजनांदगांव की वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. गुंजन झा ने कृषि विज्ञान केन्द्र प्रक्षेत्र में ठाकुर देव, छत्तीसगढ़ महतारी, भूमि एवं कृषि यंत्रों की पूजा अर्चना कर खेत में बीजों की बुआई की एवं अच्छी उपज की कामना की।

इस अवसर पर केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ. अतुल डांगे, डॉ. नूतन रामटेके, श्रीमती अंजली घृतलहरे, श्री मनीष कुमार सिंह, डॉ. योगेंद्र श्रीवास, श्रीमती मंजुलता मेरावी ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से कृषकों को भूमि की गहरी जुताई, उत्तम गुणवत्ता के बीज, खेत के उचित प्रबंधन एवं मृदा सुधार हेतु को जागरूक किया।

Advertisements

You cannot copy content of this page