back to top

राजनांदगांव: केंद्रीय निर्देश पर आए भाजपा प्रभारी अनिल शर्मा ने किया पेंड्री वार्ड में दीवार लेखन…

छत्तीसगढ़ प्रदेश में भाजपा की पुनः सरकार बनाने तथा कार्यकर्ताओं को संगठित रहकर चुनाव जितने का दिया मंत्र

Advertisements

राजनांदगांव – भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार बिहार प्रदेश से पटना क्षेत्र के विधायक एवं प्रभारी अनिल शर्मा का राजनांदगांव विधानसभा में प्रवास के दौरान वार्ड नं. 20 के पेंड्री में आगमन हुआ।

जहाँ फूलमालाओं से वार्डवासियों ने उनका स्वागत किया। स्वागत पश्चात पेंड्री स्थित जैत-खंभ में पूजा अर्चना की गई साथ ही अनुसूचित जाति मोर्चा जिला महामंत्री संजय रात्रे के निवास में गणमान्यजनों की उपस्थिति में परिचात्मक बैठक संपन्न हुई। वार्ड के अनेक स्थानों पर स्वयं अनिल शर्मा के द्वारा प्रदेश में पुनः भाजपा की सरकार बनाने घरों में दीवार लेखन का कार्य किया भी किया गया।

इस अवसर पर जिला भाजपा उपाध्यक्ष लीलाधर साहू, जिला भाजपा कार्यालय प्रभारी रघुवीर सिंग वाधवा, वरिष्ठनेता राजेश अग्रहरि, भाजपा शहर द. मं. अध्यक्ष तरुण लहरवानी, कार्यकारी शहर उ. मं. अध्यक्ष हर्ष गुड्डा रामटेके, मं. महामंत्री ऋषिदेव चौधरी,

कार्यक्रम प्रभारी एवं भाजयुमो जिला महामंत्री गोलू सूर्यवंशी, भाजपा मं. उपाध्यक्ष सुमित सिंग भाटिया, प्र. सोशल मीडिया जय शर्मा, भाजयुमो उ. मं. अध्यक्ष सज्जन सिंह ठाकुर, भाजयुमो द. मं. अध्यक्ष प्रखर श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष आशु कसार, उपाध्यक्ष हिमांशु सोनवानी, प्रदीप झा, निक्कू सिंह ठाकुर सहित वार्डवासी एवं अन्य उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page